अनेकार्थी शब्द

ऐसे शब्द, जिनके अनेक अर्थ होते है, अनेकार्थी शब्द कहलाते है। दूसरे शब्दों में- जिन शब्दों के एक से अधिक अर्थ होते हैं, उन्हें 'अनेकार्थी शब्द' कहते है। अनेकार्थी का अर्थ है – एक से अधिक अर्थ देने वाला। यहाँ कुछ प्रमुख अनेकार्थी शब्द दिया जा रहा है।

( अ, उ )

अपवाद- कलंक, वह प्रचलित प्रसंग, जो नियम के विरुद्ध हो। अतिथि- मेहमान, साधु, यात्री, अपरिचित व्यक्ति, यज्ञ में सोमलता लाने वाला, अग़्नि, राम का पोता या कुश का बेटा। अरुण- लाल, सूर्य, सूर्य का सारथी, इत्यादि । आपत्ति- विपत्ति,एतराज। अपेक्षा- इच्छा, आवश्यकता, आशा, इत्यादि। आराम- बाग, विश्राम, रोग का दूर होना। अंक- भाग्य, गिनती के अंक, नाटक के अंक, चिन्ह संख्या, गोद। अंबर- आकाश,अमृत, वस्त्र। अनंत- आकाश, ईश्वर, विष्णु, अंतहीन, शेष नाग। अर्थ- मतलब, कारण, लिए, भाव, अभिप्राय, धन, आशय, प्रयोजन। अवकाश- छुटटी, अवसर, अंतराल आम- आम का फल, सर्वसाधारण, मामूली, सामान्य। अन्तर- शेष, दूरी, हृदय, भेद। अधर- धरती (आकाश के बीच का स्थान), पाताल, नीचा, होंठ। आराम- विश्राम, निरोग होना। उत्तर- उत्तर दिशा, जवाब, हल, अतीत, पिछला, बाद का इत्यादि।

( क )

कर- हाथ, टैक्स, किरण, सूँड़ । काल- समय, मृत्यु, यमराज। कला- अंश, किसी कार्य को अच्छी तरह करने का कौशल। कर्ण- कर्ण (नाम), कान। कुशल- खैरियत, चतुर । कल- बीता हुआ दिन, आने वाला दिन, मशीन। कर्ण- कर्ण (नाम), कान। काम- वासना, कामदेव, कार्य, पेशा, धंधा। कनक- सोना, धतूरा, गेंहूँ। कुशल- खैरियत, चतुर ।

( ख, ग )

खग- पक्षी, तारा, गन्धर्व, बाण। खर- दुष्ट, गधा, तिनका, एक राक्षस। खल- दुष्ट, धतूरा, दवा कूटने का खरल। गण- समूह, मनुष्य, भूतप्रेतादि, शिव के गण, पिंगल के गण। गुरु- शिक्षक, ग्रहविशेष, श्रेष्ठ, बृहस्पति, भारी, बड़ा, भार। गो- बाण, आँख, वज्र, गाय, स्वर्ग, पृथ्वी, सरस्वती, सूर्य, बैल, इत्यादि। गुण- कौशल, शील, रस्सी, स्वभाव, धनुष की डोरी। गति- चाल, दशा, मोक्ष, हालत।

( घ, ज )

घन- बादल, अधिक, घना, गणित का घन, पिण्ड, हथौड़ा । जलज- कमल, मोती, शंख, मछली, चन्द्रमा, सेवार। जाल- फरेब, बुनावट, जाला। जीवन- जल, प्राण, जीवित। जलधर- बादल, समुद्र। जड़- मूल, मूर्ख। ज्येष्ठ (जेठ)- पति का बड़ा भाई, बड़ा, हिन्दी महीना।

( त, द )

तीर- बाण, किनारा, तट। तारा- आँख की पुतली, नक्षत्र, बालि की स्त्री, बृहस्पति की स्त्री। दंड- सज़ा, डंडा, एक व्यायाम। दल- समूह, सेना, पत्ता, हिस्सा, पक्ष, भाग, चिड़ी। द्रव्य- वस्तु, धन।

( घ, न )

धन- सम्पति, योग। धर्म- प्रकृति, स्वभाव, कर्तव्य, सम्प्रदाय। नाग- हाथी, साँप। नग- पर्वत, वृक्ष, नगीना। निशाचर- राक्षस, प्रेत, उल्लू, चोर।

( प, फ, ब, म )

पद- चरण, शब्द, पैर, स्थान, ओहदा, कविता का चरण। पानी- जल, चमक, इज्जत । पक्ष- पन्द्रह दिन का समय, ओर, पंख, बल, सहाय, पार्टी। पत्र- पत्ता, चिठ्ठी, पंख। पृष्ठ- पीठ, पत्रा, पीछे का भाग। प्रभाव- सामर्थ्य, असर, महिमा, दबाव। पतंग- सूर्य, पक्षी, टिड्डी, फतिंगा, गुड्डी। पय- दूध, पानी। फल- लाभ, मेवा, नतीजा, भाले की नोक। बल- सेना, शक्ति। बलि- राजा बलि, बलिदान, उपहार, कर इत्यादि। मुद्रा- मुहर, आकृति, धन।

( भ, म )

भाग- हिस्सा, विभाजन, भाग्य। मान- इज्जत, अभिमान, नाप-तौल। मत- राय, वोट, नही। मधु- शहद, शराब, मीठा, वसन्तऋतु। मित्र- सूर्य, दोस्त। महावीर- हनुमान, बहुत बलवान्, जैन तीर्थकर। मूक- गूँगा, चुप, विवश।

( य, र, ल, व )

योग- नियम, उपाय, मिलन, जोड़। राशि- समूह, मेष, कर्क, आदि राशियाँ। रस- प्रेम, काव्य के नौ रस, स्वाद, सार। लक्ष्य- निशाना, उद्देश्य। वर- दूल्हा, वरदान, श्रेष्ट। वर्ण- जाति, रंग, अक्षर। विग्रह- लड़ाई, शरीर, देवता की मृर्ति। विषम- जो सम न हो, भीषण, बहुत कठिन। वन- जंगल, जल। विरोध- वैर, विपरीत भाव। विधि- कानून, रीति, ईश्वर, भाग्य, ढंग। विजया- दुर्गा, भाँग। वार- प्रहार, बारी, दिन।

( श, स )

शिव- मंगल, महादेव, भागयशाली। शुद्ध- पवित्र, ठीक, जिसमें मिलावट न हो। सर- तालाब, सिर, पराजित। सेहत- सुख, स्वास्थ्य। रोग से छुटकारा। सुधा- अमृत, पानी। संज्ञा- नाम, चेतना। शक्ति- देवी, योग्यता, प्रभाव, बल। सारंग- हाथी, कोयल, कामदेव, सिंह, धनुष भौंरा, मधुमक्खी, कमल। स्थूल- मोटा, सहज में दिखाई देने या समझ में आने योग्य। स्नेह- प्रेम, तेल, चिकनाई।

( ह )

हार- आभूषण, पराजय। हंस- प्राण, पक्षिविशेष। हस्ती- हाथी, अस्तित्व। हरकत- गति, चेष्टा, नटखटपन। हीन- रहित, दीन, निकृष्ट। हरि- हाथी, विष्णु, पहाड़, सिंह, इन्द्र, घोड़ा, सर्प, बन्दर, वानर, मेढ़क, यमराज, शिव, कृष्ण, किरण, कोयल, हंस।

Comments