बुद्धि (Intelligence)

बालक/बालिकाओं के मानसिक योग्यताओ का पता लगाने के लिए हम उनकी बुद्धि का पता लगाते हैं। हम अक्सर यह कहते हैं कि अमुक व्यक्ति बहुत बुद्धिमान है व दूसरा व्यक्ति कम बुद्धिमान। सामान्यतः सीखने, तर्क करने, चिन्तन करने, कल्पना करने व अमर्तू चिन्तन करने की योग्यता बुद्धि कहलाती है। विभिन्न मनोवैज्ञानिकोने बुद्धि की परिभाषाएं दी हैं- वुडवर्थ ‘‘बुद्धि, कार्य करने की विधि है।‘‘ टरमन ‘‘बुद्धि अमर्तू विचारो ंके बारे में सोचने की योग्यता है।‘‘ बिने ‘‘बुद्धि इन चार शब्दों में निहित है-ज्ञान, आविष्कार, निर्देश और आलाचेना।‘‘ रायबर्न ‘‘बुद्धि वह शक्ति है जो हमको समस्याओं का समाधान करने और उद्दयेश्यों  को प्राप्त करने की क्षमता देती है। मोटे तौर पर बुद्धि में निम्नलिखित प्रकार की योग्यता आती है-
  • सीखने की योग्यता
  • अमर्तू चिन्तन करने की योग्यता
  • समस्या का समाधान करने की योग्यता
  • अनुभव से लाभ उठाने की योग्यता
  • संबंधो को समझने की योग्यता
  • अपने वातावरण से सामजस्य करने की योग्यता
बुद्धि लब्धि (I.Q.) -विभिन्न मानसिक योग्यता परीक्षणों के माध्यम से हम व्यक्ति की मानसिक आयु का पता लगा लेते हैं। जैसे यदि कोई 8 वर्ष का बालक 10 वर्ष की आयु के लिए निर्मित मानसिक योग्यता परीक्षण कर लेता है। तो उसकी वास्तविक आयु 8 वर्ष व मानसिक आयु 10 वर्ष मानी जायगेी। बालक की बुद्धि लब्धि निकालने के लिए हम निम्न सूत्र का प्रयागे करते हैं। बुद्धि लव्धि =       मानसिक आयु  x  100 / वास्तविक आयु   उदाहरण के लिए मानसिक आयु 10 वर्ष व वास्तविक आयु 8 वर्ष है तो बुद्धि लब्धि 10/8 x100 होगी अर्थात 125 होगी। बुद्धि लव्धि से व्यक्ति की बुद्धि का पता लगाने के लिए टरमन नामक मनोवैज्ञानिक ने निम्नलिखित वगीर्करण प्रस्तुत किया –
बुद्धि लव्धि बुद्धि के प्रकार
140 या उससे अधिक प्रतिभाशाली (Genius)
120 से 140 अति श्रेष्ठ (Very Superior)
110 से 120 श्रेष्ठ बुद्धि (Superior)
90 से 110 सामान्य बुद्धि (Average)
80 से 90 मन्द बुद्धि (Dull Mind)
70 से 80 क्षीण बुद्धि (Feeble Mind)
70से कम निश्चित क्षीण बुद्धि  (Definelty Feeble minded)
50 से 70 अल्प बुद्धि (Morons)
20 या 25 से 50 मूर्ख (Imbecile)
20 या 25 से कम महामूर्ख (Idiot)
बुद्धि परीक्षण (Intelligence Test) किसी भी व्यक्ति की बुद्धि का पता लगाने के लिए विभिन्न प्रकार के बुद्धि परीक्षणोंका निर्माण किया गया है। विभिन्न मनोवैज्ञानिको ने समय समय पर विभिन्न बुद्धि परीक्षण बनाये। इनको  मुख्य रूप से दो वर्गों में विभाजित किया जाता है -
  1. वैयक्तिक बुद्धि परीक्षण
  2. सामूहिक बुद्धि परीक्षण
वैयक्तिक बुद्धि परीक्षण (Individual Intelligence Test) परीक्षण एक समय में एक ही व्यक्ति पर किया जा सकता है। इसका आरम्भ बिने ने किया। सामूहिक बुद्धि परीक्षण (Group Intelligence Test) यह परीक्षा एक समय में अनेक व्यक्तियों की ली जाती है। इसका प्रारम्भ प्रथम विश्वयुद्ध के समय अमेरिका में हुआ। कारण यह था, कि सरकार मनुष्यों की मानसिक योग्यताओ के अनुसार उनको सेना में सैनिक अफसरों व कर्मचारियों के अन्य पदों पर नियुक्त करना चाहती थी। वैयक्तिक व सामूहिक दोनों प्रकार के परीक्षणोंके दोरूप होसकते हैं –
  1. भाषात्मक (Verbal)
  2. क्रियात्मक (Non Verbal)
भाषात्मक परीक्षण (Verbal Test)  इसमें भाषा का प्रयागे किया जाता है व अमर्तू बुद्धि की परीक्षा ली जाती है। इसका मुख्य उद्देश्य है, कि व्यक्ति को लिखने पढ़ने का कितना ज्ञान है। उसे प्रश्नों के उत्तर लिखकर, गोला बनाकर गुणा बनाकर या रेखांकित करके देने होते हैं। इस परीक्षा में  निम्न प्रकार के प्रश्न पूछे  जा सकते हैं- (1) अंकगणित के प्रश्न (2) व्यवहारिक ज्ञान से सम्बन्धित प्रश्न (3) निर्देश के अनुसार प्रश्नोंके उत्तर (4) समानार्थी या विलोम शब्द (5) बेतरतीब शब्दों को तरतीव में लिखना। क्रियात्मक परीक्षण (Non Verbal or Performance Test) इन परीक्षणोंका प्रयागे उन व्यक्तियोंपर किया जाता है, जिनको भाषा का ज्ञान कम होता है या जो पढ़ना लिखना नही जानते |  इसके द्वारा मर्तू बुद्धि का पता लगाया जाता है। इस परीक्षण में वास्तविक वस्तुओंका प्रयागे किया जाता है और परीक्षार्थियों को समस्यापूर्ण कार्य करने को दिये जाते हैं। जैसे (1) चित्र के बिखरे हुए टुकड़ो को क्रम से लगाकर चित्र पूरा करना। (2) किसी दिये हुए चित्र में  असम्भव बात को  बताना। (3) तिकोनी, चैकोर व गोल वस्तुओं को रखकर आकृति को पूरा करना। (4) भूल भुलैया से होकर बाहर जाने का मार्ग बताना आदि। इन सभी परीक्षणोंका प्रयागे अधिकतर प्रशिक्षित मनोवैज्ञानिक द्वारा ही किया जाना चाहिए।
कुछ प्रमुख बुद्धि परीक्षणों के नाम
वैयक्तिक भाषात्मक परीक्षण(Individual Language Test) 1.       बिने साइमन स्केल 2.       स्टैनफोर्ड बिने स्केल
वैयक्तिक क्रियात्मक परीक्षण (Individual Performance Test) 1.       पारेटियस भूल भुलैया परीक्षण 2.       वेशलर वैल्यूब टेस्ट
समूहिक भाषात्मक परीक्षण (Group Language Individual Language Test) 1. आर्मी अल्फा टेस्ट 2. सेना सामान्य वर्गीकरण टेस्ट  
सामूहिक क्रियात्मक परीक्षण (Group Performance Test) 1.      आर्मी बीटा टेस्ट 2.      शिकागो क्रियात्मक टेस्ट
बुद्धि परीक्षणों की उपयोगिता विभिन्न आयु वर्ग के लिए निर्मित परीक्षणोंके माध्यम से हम बालक की बुद्धि का पता लगाकर उनके अनुकूल शिक्षा की व्यवस्था कर सकते हैं। इसी कारण से बुद्धि परीक्षण शिक्षा का महत्वपूर्ण साधन बन गये हैं जैसे-
  • सर्वोत्तम बालक का चुनाव करने में।
  • पिछड़े बालकों का चुनाव करने में ।
  • अपराधी व समस्यात्मक बालकों का सुधार करने में।
  • बालकों का वर्गीकरण करने में ।
  • बालकों की विशिष्ट योग्यताओ का ज्ञान करने में।
  • बालकों की क्षमता के अनुसार कार्य करवाने में।
  • बालकों की व्यावसायिक योग्यता का ज्ञान करने में।
  • बालकों की भावी सफलता का ज्ञान करने में ।
  • अपव्यय का निवारण करने में।
  • राष्ट्र के बालकों की बुद्धि का ज्ञान करने में।

Comments